लखनऊ

Agniveer Recruitment Rules: अग्निवीरों की कैसे होगी भर्ती, सैलरी और क्या होंगी सुविधाएं, जानिए हर जरूरी डिटेल

Agneepath Scheme Benefits: अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में कड़ा विरोध चल रहा है। लेकिन इस योजना में युवाओं कई बड़ी सुविधाएं भी मिल रही है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2022, 11:19 AM IST
Agniveer Recruitment Process Salary and Benefits detail
Agniveer Recruitment Process Salary and Benefits detail

अग्निपथ स्कीम के विरोध के बीच अग्निवीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर स्कीम से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी। इस भर्ती में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए बेहतरीन मौके होंगे। युवाओं को इसका बेहतर फायदा मिलेगा।

25 फीसदी चुने जाएंगे सैनिक

योजना के अनुसार अग्निवीरों में से ही 25 फीसदी लोगों को 4 साल की सेवा के बाद नियमित सैनिक के तौर पर चुना जाएगा। यानि सेना में ले लिया जाएगा। लेकिन यह बात भी तय है अग्निवीर बनने वाला हर व्यक्ति इस बात का दावा नही कर सकता कि वह चुना ही जाएगा। यह पूरी तरह से भारतीय सेना की नियमावलि और परीक्षण पर निर्भर करेगा। अग्निवीर बनने वाले लोगों के लिए नोटिफिकेशन में बड़ा ऐलान किया गया है कि अब नियमित सैनिकों की भर्ती उनमें से ही की जाएगी। सिर्फ मेडिकल ब्रांच में अलग से लोगों को भर्ती किया जाएगा।

कैसे तय होगा अग्निवीरों का पद

जानकारी के अनुसार अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो फिर उसके लिए कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा सभी विषयों में 33 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। बोर्ड्स में ग्रेड सिस्टम के अनुसार कम से कम डी ग्रेड मिला हो। इसके अलावा 12वीं पास छात्र अग्निवीर टेक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि 12वीं में उनके पास पीसीएम सब्जेक्ट के तौर पर रहा हो। वहीं किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने छात्र अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं 8वीं और 10वीं पास लोगों को भी अग्निवीर ट्रेड्समैन बनने का मौका मिलेगा। इसके साथ समय के अनुसार आगे पद प्रमोशन होता जाएगा।

कैसे होगा रिटायरमेंट, क्या सुविधाएं

देश भर में जिस बात को लेकर विरोध चल रहा है वह है नौकरी का कार्यकाल। दरअसल, ट्रेनिंग समेत अग्निवीरों का सेवा काल 4 वर्ष का होगा। उसके बाद उन्हें 11 लाख रुपये के सेवा निधि पैकेज के साथ सेना से विदाई दी जाएगी। इस 11 लाख रुपये की रकम में से 5 लाख रुपये की राशि उनकी सर्विस के दौरान मिलने वाली सैलरी के ही एक हिस्से से काटा जाएगा। इसके अलावा इतनी ही रकम सरकार की ओर से जमा की जाएगी और उसके ब्याज को जोड़कर कुल राशि 11 लाख रुपये हो जाएगी। अग्निवीरों को पूर्व सैनिकों को मिलने वाली एक्स-सर्विस मेन हेल्थ स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा कैंटीन फैसिलिटी और पूर्व सैनिक का दर्जा भी नहीं मिलेगा।

अग्निवीरों का क्या होगा सैलरी पैकेज

पहले वर्ष में अग्निवीरों को प्रति माह 30,000 रुपये की सैलरी मिलेगी। भत्ते अलग होंगे। दूसरे वर्ष में 33,000 प्रति माह की सैलरी मिलेगी और भत्ते अलग से दिए जाएंगे। तीसरे वर्ष अग्निवीरों की सैलरी बढ़कर 36,500 रुपये हो जाएगी। चौथे और आखिरी वर्ष में अग्निवीरों की सैलरी 40,000 रुपये प्रति माह होगी। जिनको आगे प्रमोट किया जाएगा उनकी सैलरी बढ़ जाएगी।

Updated on:
21 Jun 2022, 11:19 AM IST
Published on: