लखनऊ

उन्नाव कांड – एम्स ने जारी किया ताजा बुलेटिन, बताया कैसी है पीड़िता की हालत

उन्नाव कांड में दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के एम्स में एडवांस लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 10:24 PM IST
AIIMS released latest bulletin in unnao rape victim case
उन्नाव कांड - एम्स ने जारी किया ताजा बुलेटिन, बताया कैसी है पीड़िता की हालत

लखनऊ. उन्नाव कांड में दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के एम्स में एडवांस लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए हादसे में उसके वकील को भी एडवांस लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है उसकी हालत में सुधार नहीं है जो कि अभी भी गम्भीर बनी हुआ है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अभी दोनों का इलाज जारी है।

उन्नाव कांड में दुष्कर्म पीड़िता को दो दिन पहले केजीएमयू लखनऊ से एम्स दिल्ली में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था लेकिन अभी भी उसकी हालत नाजुख बनी है साथ ही उसकी वकील में क्रिटिकल कंडीशन में है। लखनऊ से एयर एबुलेंस के देरी से चलने के कारण उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता करीब 9 बजे दिल्ली पहुंची और उसे 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली के एम्स ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच के लिए एम्स के डाक्टरों की एक टीम पूरी मेडिकल जांच कर रही है और इलाज पर नजर रखेे हुए है।

पीड़िता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कल होगी सुनवाई

बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मुकदमे में सहआरोपी के पति की ओर से पीड़िता, उसकी मां और चाचा के विरुद्ध दर्ज कराए गए उम्र संबंधी फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस ने सभी के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। उन्नाव कोर्ट में 8 अगस्त दिन गुरुवार को मामले की सुनवाई होगी। सहआरोपी के पति ने पीड़िता, उसकी मां और चाचा पर फर्जी टीसी लगाकर पूर्व के एक मुकदमे में लाभ पाने का आरोप लगाया था।

दुष्कर्म मामले में सह आरोपी शशि के पति हरपाल सिंह ने कोर्ट के माध्यम से 156/3 के तहत 23 दिसंबर 2018 को माखी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुष्कर्म पीड़िता, उसकी मां और चाचा ने टीसी के फर्जी दस्तावेज लगाकर एक मुकदमे में उम्र का लाभ लिया। विवेचना माखी थाना के एसएसआई सुधाकर सिंह को दी गई। विवेचक की मानें तो वह रायबरेली के उस स्कूल पहुंचे, जहां पीड़िता का दाखिला हुआ और उसने यहां से कक्षा तीन की पढ़ाई छोड़ी थी। यहां के हेड मास्टर का कलमबंद बयान भी कराया।

Published on: