लखनऊ

आकांक्षा दुबे ने प्यार का इजहार करने के 39 दिन बाद ही क्यों लगा ली फांसी?

Akanksha Dubey Suicide : 14 फरवरी को यानी वेलेंटाइन डे के दिन ही आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ फोटो शेयर किया था।

2 min read
Mar 28, 2023
Akanksha Dubey Suicide
आकांक्षा दुबे और समर सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को यानी 26 मार्च को कथित तौर पर सुसाइड की। अभिनेत्री वाराणसी के सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी थीं। बताया जा रहा है वो फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं। किसी करीबी के यहां अपना बर्थडे मनाने के लिए गई थी और रात में होटल पहुंची थीं।

सुबह होटल का कमरा खोला गया तो पंखे से लटकती हुई पाई गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने सोमवार को भोजपुरी सिंगर और आकांक्षा के बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 14 फरवरी को यानी वेलेंटाइन डे के दिन आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ फोटो शेयर किया था। फोटो कैप्शन में हैप्पी वेलेंटाइन डे और दो दिल का इमोजी बनाया था।

आकांक्षा की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर लगाए गंभीर आरोप
लेकिन इसी बीच ऐसा क्या हुआ? जिस वजह से आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाने से मजबूर हो गई। बता दें, आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने समर सिंह और उसके भाई पर एक्ट्रेस को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अनुसार, “21 मार्च को आकांक्षा और समर सिंह के भाई के बीच काफी बहस हुई थी। सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद एक्ट्रेस को धमकी मिली थी। समर सिंह अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।”

समर और उसके भाई ने मिलकर बर्बाद कर दिया जीवन
मधु दुबे के अनुसार, “आकांक्षा साहसी थी। आत्महत्या का विचार उसके मन में कभी आ ही नहीं सकता था। अपनी प्रतिभा के दम पर अभिनय के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाने वाली बेटी का जीवन समर और उसके भाई ने मिलकर बर्बाद कर दिया। शनिवार की शाम सात बजे के आसपास आकांक्षा से बात हुई थी। उस दौरान वह खुश थी। उसकी बात से ऐसा नहीं लगा था कि वह परेशान है।”

इंस्टाग्राम वीडियो में परेशान दिख रही थीं आकांक्षा
वाराणसी के ACP संतोष सिंह ने बताया, "शिकायत में भोजपुरी फिल्मों से जुड़े समर सिंह और संजय सिंह नाम के दो लोगों का नाम शामिल है। आकांक्षा की मां ने तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी।”

ACP संतोष सिंह ने बताया। “आकांक्षा सुसाइड करने से पहले एक पार्टी से आई थीं। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के कुछ वीडियो हैं जिनमें वह परेशान दिख रही थीं और वह रो भी रही थीं। दरवाजा अंदर से बंद था, कोई फाउल प्ले नहीं है आगे की जांच जारी है।

Published on:
28 Mar 2023 05:22 pm
Also Read
View All