बीएसएनएल की सत्रहवीं ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 6 से 10 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगा।
लखनऊ.बीएसएनएल की सत्रहवीं ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 6 से 10 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में देश भर से आई बीएसएनएल की 14 परिमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। पांच दिनों की इस प्रतियोगिता में 240 खिलाडी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 नवंबर को बीएसएनएल के उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक ताड़क नाथ शुक्ल करेंगे।
यह भी पढ़ें - बोले सीएम योगी आदित्यनाथ , यूपी में गाय से क्रूरता करने वाले होंगे जेल के भीतर
14 परिमंडल की टीमें लेंगी हिस्सा
लखनऊ बीएसएनएल कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में रविवार को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रतियोगिता में आसाम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश पूर्वी, उत्तर प्रदेश पश्चिमी और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
6 से 10 नवंबर तक होंगे टूर्नामेंट के मैच
टूर्नामेंट में के तहत होने वाले मैच 6 से 8 नवंबर तक के डी सिंह बाबू स्टेडियम, चौक स्टेडियम, एल डी ए स्टेडियम और नार्दर्न रेलवे स्टेडियम में आयोजित होंगे। सेमी फाइनल मैच 9 नवंबर को एल डी ए स्टेडियम और के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होंगे जबकि 10 नवंबर को फाइनल मैच के डी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें - ...तो नोटों से हट जाएगी गांधीजी की तस्वीर !
कई नेशनल और इंटरनेशल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
टूर्नामेंट में कई नेशनल और इंटरनेशनल खिलाडी भी हिस्सा लेंगे। गुजरात की टीम में कमलेश मकवाना, सलिल यादव, नोयल राना, दिल्ली की ओर से जोगेंद्र सिंह, एन एस नेगी, वरुण कुमार, संजीव, नितिन अग्रवाल, सुशील, उत्तर प्रदेश पूर्वी की ओर से अंशुल कपूर, सुनील उपाध्याय, मध्य प्रदेश की टीम से मोहनीश मिश्र, शांतनु, बी एस तोमर और उड़ीसा की टीम से संजय कुमार सत्पथी, प्रियब्रत प्रधान व निरंजन बोहरा हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के सारे मैच ट्वेंटी-ट्वेंटी के पैटर्न पर खेली जाएगी।