11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी में गाय से क्रूरता करने वाले होंगे जेल के भीतर

विश्व हिन्दू परिषद के गौरक्षा अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो गौ से क्रूरता करेगा, वह जेल में होगा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Nov 05, 2017

CM Yogi Adityanath

लखनऊ. विश्व हिन्दू परिषद के गौरक्षा अधिवेशन में रविवार को हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो गौ से क्रूरता करेगा, वह जेल में होगा। निरालानगर के माधव सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी से एक तिनका भी गौमांस का निर्यात होता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि निर्यात तो दूर जो गौ से क्रूरता करेगा, वह जेल में होगा।

गौसंरक्षण को सीएम ने बताया जरूरी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोग गाय का दूध पीकर सड़कों पर छोड़ देते हैं। गाय सड़कों पर पॉलीथीन और कचरा खाती है। ऐसे में गौवंश का नस्ल सुधार कैसे हो, यह देखना होगा। उन्होंने कहा कि पहले गौ माता हमारी समस्या को हरती थी। आज हम ही गौ माता को समस्या मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन दोनों का काम हमें करना है।

प्रदेश से बूचड़खानों को प्रतिबंधित करने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय को घर में बांधेंगे तो हमें और भी लाभ मिलेंगे। हर चीज को हम सरकार के भरोसे छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी 125 करोड़ है, वहीं गौ माता सिर्फ 3 से 4 करोड़ हैं। हम सभी संकल्प लें तो 30 से 40 करोड़ गौ का संवर्धन हो सकता है। सीएम ने कहा कि सरकार को सिर्फ 7 माह हुए हैं। हमने बूचड़खानों को प्रतिबंधित किया।

विहिप के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

विश्व हिन्दू परिषद् के इस सम्मेलन में पूरे देश से आये प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गौरक्षा पुस्तिका का विमोचन किया गया। देश भर से आये प्रतिनिधियों ने गौरक्षा से जुड़े मसलों पर अपनी बात रखी। अधिवेशन में एक हज़ार से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें - कहीं चुनाव हार चुके नेताजी की पत्नी मैदान में तो कहीं पत्नी के लिए नेताजी ने कर दी पार्टी से बगावत