लखनऊ

अखिलेश की PDA रथ यात्रा पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का तंज, बोले- जनता अब गुंडा राज नहीं चाहती

PDA Yatra: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब गुंडा और माफिया राज नहीं चाहती और विपक्ष की पूर्ण पराजय निश्चित है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2026, 11:33 AM IST
PDA Yatra
बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (IANS Photo)

Uttar Pradesh Election:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और निवेश लाकर विकास को गति दी है। सरावगी ने कहा कि जनता अब गुंडा राज और माफिया राज नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव या विपक्षी दल चाहे जितनी यात्राएं करें, उनकी पूर्ण पराजय निश्चित है।

भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल मंत्रीयों को पद दिए जाएंगे- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक दिन पहले PDA यात्रा को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सपा कि रथ यात्रा का संदेश यही है कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो प्रदेश में गुंडागर्दी लौटेगी और अपराधियों को फिर से मौका मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद लोगों को रिहा किया जाएगा। मौर्य ने यहां तक कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे लोगों को मंत्री पद दिए जाएंगे और आतंकवाद से जुड़े मामलों को भी वापस लेने की बात कही जाएगी।

PDA रथ से सपा का अभियान

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अगले महीने के आखिरी हफ्ते से प्रदेश में पीडीए रथ यात्रा शुरू करने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में बुधवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर यात्रा के लिए तैयार की गई कैंपेन बस भी पहुंच गई। हालांकि, पार्टी ने अभी यात्रा की तारीख, रूट और पूरा कार्यक्रम तय नहीं किया है। इस यात्रा के जरिए सपा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की कोशिश करेगी।

रथ पर सामाजिक न्याय का संदेश

लाल रंग की इस बस पर समाजवादी पीडीए यात्रा लिखा गया है। इसके नीचे पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक शब्द लिखे हैं। बस के एक तरफ अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा’ लिखा है। वहीं, दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ पीडीए सामाजिक आंदोलन है, सामाजिक न्याय का संघर्ष है लिखा गया है। बस पर भीमराव आंबेडकर, जनेश्वर मिश्र, राम मनोहर लोहिया और बेनी प्रसाद वर्मा की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

पहले भी इस्तेमाल कर चुके हैं बस

अखिलेश यादव इस बस का इस्तेमाल पहले भी कर चुके हैं। साल 2016-17 और 2021 में भी उन्होंने इसी बस के जरिए यात्रा की थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर इसी प्रचार रथ के जरिए प्रदेश में पार्टी का अभियान आगे बढ़ाने की तैयारी है।

Updated on:
19 Sep 2026, 11:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7