लखनऊ

अखिलेश यादव बोले- यूपी में कोई निवेश को तैयार नहीं, CM खुद उद्योगपतियों को मनाने गए हैं मुंबई

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था को देखकर कोई निवेश को तैयार नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2023, 1:55 PM IST
akhilesh_yadav.jpg

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यव्स्था के हालत को देखकर कोई उद्योगपति निवेश करने को तैयार नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री खुद ही उद्योगपतियों को मनाने के लिए मुंबई गए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि कागज में छपी मोमबत्ती जीवन में उजाला नहीं करती है। बीजेपी सरकार निवेश के नाम पर दिखावा और शोर मचा रही है। पिछले साल भी बीजेपी ने यूपी में इंवेस्टमेंट समिति किया था। लाखों एएमयू पर साइन हुआ था, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: अलकायदा आतंकियों के निशाने पर राम मंदिर, बोले- उसी जगह बनाएंगे मस्जिद
बीजेपी सरकार में कितना निवेश हुआ है, वह बताएं?

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने बीजेपी से श्वेत पत्र मांगा था। बताएं कि उनकी सरकार में कितने लोगों को रोजगार मिला और कितनी फैक्ट्री लगी? इसके अलावा प्रदेश में निवेश कितना हुआ है लेकिन बीजेपी सरकार ने अभी तक श्वेत पत्र जारी नहीं किया है।

अखिलेश यादव ने यूपी में निवेश नहीं हुआ था तो यूपी के मंत्री निवेश के नाम विदेश की सैर करने चले गए। वहीं अगर बीजेपी सरकार में यूपी में अच्छी कानून व्यवस्था स्थापित करती थी। उद्योगपतियों को सम्मान देती तो आज यूपी में निवेश हो रहा होता और विदेश में दर- दर भटकना नहीं पड़ता।

Updated on:
6 Jan 2023, 1:55 PM IST
Published on: