27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केशव मौर्य ने कसा राहुल गांधी पर तंज, बोले- भारत जोड़ो नहीं मांफी मांगो यात्रा निकालें

डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत बीजेपी के कई नेता और मंत्री ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हमला बोल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने माफी मांगो यात्रा निकालने की सलाह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 6 Jan 2023, 12:13 PM IST

keshav_prasad_maurya.jpg

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा नहीं माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए। केशव मौर्य के अलावा यूपी बीजेपी के कई मंत्रियों ने राहुल के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को आड़े हाथों लिया है।


केशव ने गुरुवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर दो ट्वीट किया। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा नहीं, कांग्रेस सरकारों के समय किए महापापों के लिए जैसे चीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थायी सदस्यता और भारतीय भूभाग गंवाने व धारा 370 लगाने, सिखों का नर संहार करने, आपातकाल और संघ पर प्रतिबंध आदि के लिए मांफी मांगों यात्रा निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चूहे ने रोक दी सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन, फायर अलार्म बजने से चेन पुलिंग की
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी जी आज आप कैराना जा रहे हैं, सपा सरकार में यहां के व्यापारियों को कश्मीर की तरह पलायन को मजबूर किया गया। जबकि भाजपा सरकार में सम्मान से वापसी हुई। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करेंगे तो पीड़ितों से मिलेंगे। केशव ने ट्वीट की अंतिम लाइनों में लिखा प्रेम पुजारी जी आपकी कथनी करनी का सच देश को पता चलेगा।
पानीपत से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कल शाम को कैराना होते हुए दोबारा हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। आज सुबह हरियाणा के ‘पानीपत भारत जोड़ो यात्रा’ करीब 2 घंटे देरी से निकली कयों कि राहुल गांधी दिल्ली से पहुंचने में देर लग गई ।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, बोले-बॉलीबुड बहिष्कार के चलन से दिलाएं मुक्ति

बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 3 जनवरी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली यह यात्रा दस राज्यों से होते हुए यूपी के गाजियाबाद पहुंची थी। यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 7 सितंबर को शुरू हुई और नए साल की शुरुआत में कश्मीर में समाप्त होगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग