27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या: अलकायदा आतंकियों के निशाने पर राम मंदिर, बोले- उसी जगह बनाएंगे मस्जिद

अयोध्या में भव्य तरीके से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसी बीच अलकायदा आतंकी ने राम मंदिर को लेकर धमकी दे डाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 6 Jan 2023, 1:00 PM IST

gajwa.jpg

अलकायदा आतंकियो के निशाने पर अब अयोध्या का राम मंदिर है। अंतरराष्ट्रीय जिहादी समूह ने ऑनलाइन अपनी पत्रिका जारी किया है। जिसमें गजवा-ए-हिंद ने संकल्प लिया है कि राम मंदिर को तोड़कर उसकी जगह एक मस्जिद बनाएगा। यह पत्रिका जिहादी फीड की ओर से इस सप्ताह ऑनलाइन जारी किया गया है।

ऑनलाइन पत्रिका के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी जहर उगला है। इसके अलावा भारतीय मुसलमानों से जिहाद का समर्थन करने की अपील की गई है।जिहादियों ने कहा है कि मूर्तियों के स्थान पर अल्लाह के नाम पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। ये सब बलिदान मांगता है।

यह भी पढ़ें: केशव मौर्य ने कसा राहुल गांधी पर तंज, बोले- भारत जोड़ो नहीं मांफी मांगो यात्रा निकालें
“हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का नारा है एक धोखा”

अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि उन्हें डरना होगा। अल-कायदा एक जिहाद से लड़ने का इरादा रखता है ताकि पूरा भारतीय उपमहाद्वीप इस्लाम की दुनिया का हिस्सा बन जाए और मूर्ति पूजा बंद हो जाए.’आतंकी सगंठन ने जहर उगलते हुए भारतीय मुसलमानों के लिए धर्मनिरपेक्षता को “नर्क” बताया है और जोर देकर कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के नारे “एक धोखा” हैं।


गुजरात में गर्भवती महिलाओं का पेट काटा दिया गया

उसने कहा कि यह सब कोई ऐसे करने वाली बात नहीं है। 30 साल पहले बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया। गुजरात के अहमदाबाद में 20 साल पहले गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चों के साथ पेट काटकर जलाया गया और आज हर जगह बुलडोजर चल रहे हैं। अलकायदा ने कहा कि सभी हिंदुओं को लाठी चलाना सिखाया जा रहा है। हिंदू महिलाओं के मुंह से सब्जी काटने वाले चाकुओं से मुसलमानों के चेहरे और सिर काटने की बात सुनने को मिल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह सब किसी भारतीय के कहने पर लिखा गया है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, बोले-बॉलीबुड बहिष्कार के चलन से दिलाएं मुक्ति

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग