लखनऊ

Aam Budget 2018 पर भड़के अखिलेश यादव और राजबब्बर, मायावती बोलीं- धन्नासेंठों का बजट

Union Budget 2018: योगी आदित्यनाथ ने बताया बेहतर बजट, अखिलेश यादव और मायावती ने बताया गरीब विरोधी और धन्नासेठों का बजट

2 min read
Feb 01, 2018

लखनऊ. लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2018 के लिये Aam Budget पेश किया। आम बजट में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ ही किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस किया है। उत्तर प्रदेश का 10 नये मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट को बेहतर बताया है, वहीं विपक्षी दलों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट को निराशाजनक बताया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आम बजट को गरीब विरोधी बजट बताते हुए इसे धन्नासेठों का आम बजट करार दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार के बजट को विनाशकारी बताते हुए इसे आम आदमी के मुंह पर तमाचा करार दिया है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में एनकाउंटर की गूंज, 50 हजार इनामी समेत दो गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी घायल

सीएम योगी बोले- बेहतर Budget 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बेहतर बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और वित्त मंत्री को बधाई। उन्होंने आम बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इस बजट में देश के गरीबों, किसानों और बुजुर्गों को लेकर बेहतरीन योजनाएं हैं।

अखिलेश ने कहा- अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट
अखिलेश यादव केंद्र सरकार के आम बजट को अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट करार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'गरीब-किसान-मजदूर को निराशा; बेरोजगार युवाओं को हताशा; कारोबारियों, महिलाओं, नौकरीपेशा और आम लोगों के मुंह पर तमाचा। ये जनता की परेशानियों की अनदेखी करने वाली अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट है। आख़िरी बजट में भी भाजपा ने दिखा दिया कि वो केवल अमीरों की हिमायती है। अब जनता जवाब देगी।

राजबब्बर बोले- बजट 2018 और कुछ नहीं...
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि आम बजट पर तीखा निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा,
मध्य वर्ग ठगा सा, किसान हैरान है,
रोज़गार की गोल मोल बातें सुनकर युवा परेशान है
बजट 2018 और कुछ नहीं
चौथे साल झेंप मिटाने का इंतज़ाम है

धन्नासेठों का बजट : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने वर्ष 2018 के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्री द्वारा पेश आम बजट को लच्छेदार बातों वाला छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का आम बजट गरीब विरोधी है। यह बजट धन्ना सेठों को सहूलियत देने वाला बजट है।

ये भी पढ़ें

फेसबुक पर हथियारों के साथ चेहरे चमका रहे बदमाश
Updated on:
02 Feb 2018 11:59 am
Published on:
01 Feb 2018 05:49 pm
Also Read
View All