16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवंश की दुर्दशा को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली रैली, विधायक भी पहुंचे

जयपुर की हिंगोनिया गोशाला में गोवंश की हो रही दुर्दशा को लेकर जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार सुबह शहर में विरोध स्वरूप रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

aniket soni

•

Updated: 13 Aug 2016, 4:07 PM IST

जयपुर की हिंगोनिया गोशाला में गोवंश की हो रही दुर्दशा को लेकर जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार सुबह शहर में विरोध स्वरूप रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता यहां काली बगीची पर एकत्र हुए। यहां पर रैली को डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली यहां से शहर के प्रमुख बाजारों से निकली। कार्यकर्ताओं ने गोशाला में हो रही गोवंश की दुर्दशा को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

इस मौके पर वैर विधायक भजनलाल जाटव, पूर्व संसदीय सचिव जाहिदा खान, जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, डॉ.सुरेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।