
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर बोला हमला। सपा मेयर प्रत्याशी के बीजेपी में जाने पर भड़के अखिलेश। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिवालिया हो गई है, प्रत्याशी तक नहीं , दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करती है बीजेपी।
भाजपा में दिखी अंदरूनी कलह
अखिलेश ने कहा कि बड़ी पार्टी का दावा करने वालों का दिवालियापन देखिए। उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं है। भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है, या कार्यकर्ताओं का अपमान। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान कर रही। भाजपा अंदरूनी लड़ाई में उलझी है।
बीजेपी मुसीबत में कभी संवेदना नहीं देती: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार को किसानों की, गरीबों की, मुसीबत से कभी कोई संवेदना नहीं रही है। किसानों की फसलें बिजली विभाग की लापरवाही और अग्निशमन दल की लेट लतीफे की वजह से खाक हुई है। इसके लिए सरकारी तंत्र दोशी है। किसानों को समय से उचित मुआवजा तत्काल दिया जाना चाहिए ताकि वे फिर से अपनी घर-गृहस्थी व्यवस्थित कर सकें। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही उसके प्रति लोगों में तीव्र आक्रोष व्याप्त है। नगर निकाय के चुनावों में जनता भाजपा को सख्त जवाब देगी।