27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow Nikay Chunav: आज से निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Nikay Chunav जिलों से सीएम की सभाओं की मांग की जा रही है, पार्टी का चुनाव प्रबंधन शाखा में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के चुनावी दौरे तय किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 23 Apr 2023, 9:35 PM IST

चुनावी सभा 24 अप्रैल को गाजियाबाद में होगी

चुनावी सभा 24 अप्रैल को गाजियाबाद में होगी

हर बार की तरह टिकट वितरण के बाद मचें घमासान के बीच मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने स्थानीय निकाय के लिए ताबड़तोड़ सभाओं की तैयारी की है। सरकारी दायित्वों के साथ एक दिन में कई कई सभाएं मुख्यमंत्री श्री योगी द्वारा की जानी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 75 जनसभाएं करेंगे।

यह भी पढ़ें: video: चालक को आई झपकी, पलट गया ट्रक


सीएम 24 अप्रैल को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हर जिले में एक कार्यक्रम होगा, सभी जिलों से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की चुनावी सभाओं की मांग की जा रही है।


यह भी पढ़ें: video: लखनऊ के चिड़ियाघर में हुई जमकर मारपीट


निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी 17 नगर निगम के साथ जिला मुख्यालयों सहित बड़ी नगर पालिका परिषद व प्रमुख नगर पंचायतों में जीत का लक्ष्य रखा है। सभी जिलों से सीएम की सभाओं की मांग की जा रही है, पार्टी का चुनाव प्रबंधन शाखा में सीएम व दोनों डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं के चुनावी दौरे तय किए जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले - ऑटो रिक्शा चालक के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा

मुख्यमंत्री प्रतिदिन एक से अधिक जिलों में सभाएं करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पहली चुनावी सभा 24 अप्रैल को गाजियाबाद में होगी। निश्चित तौर से लगातार दूसरी बार देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता सम्हाल रहे श्री योगी के लिए स्थानीय निकाय चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है।