28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बोले – ऑटो रिक्शा चालक के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा

बृजेश पाठक- ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर वालो पर नहीं चलेगा पुलिस का डंडा, भाजपा सबके साथ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 23 Apr 2023, 8:24 PM IST

 बीजेपी सरकार में बदमाशों की हालत खराब

बीजेपी सरकार में बदमाशों की हालत खराब

हलवासिया कोर्ट हजरतगंज स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने भाजपा महापौर और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में यूनियन की हुई बैठक ने समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस का कारनामा, युवक के साथ की हैवानियत


ऑटो रिक्शा चालक के सम्मान से कोई समझौता नहीं

इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम इस बात की गारंटी लेते है, हमारे ऑटो रिक्शा चालक के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा हम राजनीतिक भाषण नहीं कर रहे घर की बात है,हम हमेशा सुख दुख में परिवार की तरह आपके साथ खड़े रहते हैं। मेयर आपका होगा तो आपके हर काम होंगे। सुषमा खर्कवाल 36 साल से पुरानी कार्यकर्ता हैं।

बीजेपी सरकार में बदमाशों की हालत खराब

भारतीय जनता पार्टी ने कहा हम उसको मेयर बनाएंगे जो आम कार्यकर्ता है, इसको बड़े पदों से मतलब नहीं है। इनको जिताना हम सबकी जिम्मेदारी है। समाजवादी सरकार में कितने गुंडे थे, आपने देखा ही होगा। अब बदमाशों की हालत खराब है बड़े बदमाश जो काली गाड़ियों में राइफल लेकर चलते थे सब गायब हैं लखनऊ और प्रदेश की कानून व्यवस्था नंबर वन है।


ऑटो रिक्शा पर नहीं चलेगा पुलिस का डंडा

उन्होंने कहा आपके लिए दो बातें एक तो ऑटो रिक्शा अच्छा चले, पुलिस कोई डंडा ना चलाएं, नगर निगम खड़े होने की जगह दे और पीने का पानी हो, ऑटो स्टैंड में छाया हो। उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों से कहा गाड़ी पर आप सबको प्रचार करना है, कमल का फूल जीत रहा है मेयर सहित बड़ी संख्या में पार्षदों को जीताने के बाद हम आपके बीच में उन्हें भेजेंगे।

यह भी पढ़ें: कोविड -19 : लखनऊ में कोविड एक्टिव केस 984,अलीगंज में बढ़ी संख्या

यूनियन संघ ने खुले मंच से दिया समर्थन

यूनियन संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों प्रभावित हैं और प्रदेश में योगी सरकार में कोई गुंडा माफिया किसी प्रकार की वसूली नहीं करता है। इसमें कानून का राज स्थापित है। विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, इन सब से प्रभावित होकर अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दे रहे हैं।