
स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी टेंशन
लखनऊ में जिस तरह से गर्मी का पारा चढ़ रहा है थी, उसी प्रकार से कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अस्पतालों में सर्दी , ज़ुखाम , बुखार , शरीर दर्द के मरीजों की बढ़ी संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को टेंशन दे दी है।
कोविड के नियमों का नहीं होता पालन
सरकार बराबर जागरूकता के लिए कोविड -19 की गाइडलाइन लगातार फॉलो करने के लिए सभी को आगाह कर रही है। लेकिन सभी लोग लापरवाही कर रहे है।
कोविड -19 के बढ़ाते हुए केस
लखनऊ में 141 कोविड धनात्मक रोगी पाये गये. जो जनपद के आलमबाग-29, अलीगंज-23, चिनहट-22, सरोजनीनगर-15, इन्दिरानगर-11, एन0के0 रोड-9, रेडक्रास-5, सिल्वर जुबली-4, टूडियागंज-4 इत्यादि क्षेत्रों के है।
142 व्यक्ति हुए स्वस्थ
आज 142 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। लखनऊ जनपद में कोविड एक्टिव केसों की संख्या-984 है।कोविड-19 से बचाव के लिए निम्न साविधानियां बरतने चाहिए।
> वृद्ध एवं बच्चों को भीड़भाड़ वाले जगहों पर ले जाने से बचे।
> सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें।
Published on:
23 Apr 2023, 10:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.