लखनऊ

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में चल रहा है ‘गोरखधंधा’, अखिलेश यादव का सीएम योगी की ड्रीम परियोजना पर तीखा प्रहार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों से लोगों की पीठ में दर्द हो रहा है और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में 'गोरखधंधा' चल रहा है। ढ़ें।
2 min read
Sep 17, 2026
SP chief Akhilesh Yadav
सपा प्रमुख अखिलेश यादव फोटो-पीटीआई

Akhilesh Yadav Attacks Yogi Govt: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख परियोजनाओं पर निशाना साधते हुए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने इसे ‘गोरखधंधा’ करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट भी अधूरी और खराब क्वालिटी की है।

बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की मिसाल पेश की

अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, लेकिन उद्घाटन के तुरंत बाद सड़क टूटने लगी। उन्होंने कहा, 'जो लोग इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर चुके हैं, वे जानते हैं कि अभी भी रखरखाव और निर्माण कार्य चल रहा है। सरकार ने राइडिंग क्वालिटी को ध्यान में रखकर सड़क नहीं बनाई, जिसका नतीजा आज भी दिख रहा है।'

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने समाजवादियों की नकल करते हुए इसे शुरू किया। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एयर फोर्स के विमान उतारने की तर्ज पर पूर्वांचल पर भी यही प्रयोग दोहराया गया। लेकिन आज भी यात्री अनुभव करते हैं कि थोड़ी भी तेज गति से चलने पर या तो अस्पताल जाना पड़ता है या पीठ दर्द का इलाज कराना पड़ता है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी अधूरा

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भी समान आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री ने अपना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जोड़ा है और उसमें भी ‘गोरखधंधा’ चलने दिया है। नतीजा यह है कि लिंक एक्सप्रेसवे पर अभी भी काम चल रहा है और यह पूरा नहीं हुआ है।'

यूपीआई पर ‘चुंगी’ का आरोप

उधर, यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसे डिजिटल भुगतान पर ‘चुंगी’ लगाने की व्यवस्था बताया और कहा कि ‘चुंगीजीवी’ लोगों को इस पैसे निकालने वाली व्यवस्था को रोकना चाहिए।

पीडीए यात्रा रथ लखनऊ पहुंचा

समाजवादी पार्टी का पीडीए यात्रा रथ लखनऊ पहुंच चुका है। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए इस रथ का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में इस रथ से यात्रा कर सकते हैं।

Updated on:
17 Sept 2026 03:34 pm
Published on:
17 Sept 2026 02:26 pm