लखनऊ

नोटबंदी के फेलियर पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा फिर करवा दो और जीत लो देश

समाजवादी पार्टी में पड़ी दरार के बीच पहली बार अखिलेश यादव आज किसी सार्वजनिक मंच पर पहुंचे और 2019 चुनाव, महागठबंधन, बसपा-कांग्रेस से अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की।
2 min read
Sep 01, 2018
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी में पड़ी दरार के बीच पहली बार अखिलेश यादव आज किसी सार्वजनिक मंच पर पहुंचे और 2019 चुनाव, महागठबंधन, बसपा-कांग्रेस से अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बुआ जी व बसपा सुप्रीमो मायावती के हाल चाल पर कहा कि जिनके साथ समाजवादी हैं, वो सब अच्छे ही होंगे। तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कहा कि उनसे संबंध अच्छे हैं। राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के नोटबंदी के फेलियर पर भी सत्ताधारी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया।

नोटबंदी के फलियर पर अखिलेश का तंज-

हाल ही आरबीआई द्वारा भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए नोटबंदी के ऐतिहासिक कदम को फेल बताया था। इस पर अखिलेेश यादव ने भाजपा को कटघरे में लेते हुए कहा कि नोटबंदी में जितने लोग मरे थे, भाजपा ने उनके लिए क्या किया। गरीबों का क्या भला हुआ इससे। नोटबंदी से बैंक भी घाटे में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के बाद यूपी जीता, गुजरात जीता, तो एक बार और नोटबंदी कर दो और देश जीत लो।

यूपी में आएंगे ऐतिहासिक नतीजे-

उन्होंने हाल ही में हुए कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि जो प्रोजेक्ट समाजवादी पार्टी ने बनाया उस का शिलान्यास पीएम मोदी जी कर रहे हैं। वहीं सपा पर लग रहे जाति की राजनीति के आरोपों पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कभी भी जाति की राजनीति नहीं की। हां यह जरूर है कि बदनाम किया गया। हमारे घर में तो खुला लोकतंत्र है। बीजेपी वालों ने मुझे याद दिला दिया कि मैं पिछड़ा हूं, लेकिन मैं काम में फॉरवर्डू हूं। अंत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी में ऐतिहासिक नतीजे आएंगे।

Published on:
01 Sept 2018 05:55 pm