लखनऊ. पिछले तीन दिनों में समाजवादी पार्टी की अंतरकलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। शिवपाल यादव के लगातार धमाकेदार ऐलानों के बाद पार्टी नेता व कार्याकर्ता असजह हैं, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व संरक्षक मुलायम सिंह यादव 'ऑल इज वेल' का राग अपना रहे हैं। भाजपा इसे अंदर ही अंदर भुनाने में लगी हुई है। हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए नेता नरेश अग्रवाल ने शिवपाल के ऐलान पर सहमति जताई थी और अखिलेश यादव को अवसरवाद करार देते हुए जमकर कोसा था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी अखिलेश यादव को इस मुद्दे पर कटघरे में खड़े कर चुके हैं, तो वहीं अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान उन्होंने गठबंधन व शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर खुलकर बयान दिया।