लखनऊ

UP Politics: नोटबंदी के 10 साल पूरे, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

Notebandi 10 Years: नोटबंदी के दस साल पूरे होने पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने नोटबंदी को महाभ्रष्टाचार बताया और वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग उठाई।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 2:27 PM IST
सपा प्रमुख ने नोटबंदी को बताया स्लो पॉइजन, कहा- कारखानों पर लगे ताले, आज भी परेशान हैं लोग; वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने और बायोमेट्रिक पहचान की उठाई मांग (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

Notebandi Akhilesh Yadav Press Conference: नोटबंदी के दस साल पूरे होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने नोटबंदी के फैसले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि नोटबंदी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंकों को डुबाने के लिए नोटबंदी की गई थी और बीजेपी का यह फैसला महाभ्रष्टाचार साबित हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी किसी एक दिन का फैसला नहीं था, बल्कि इसका असर आज भी देश के हर वर्ग पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे स्लो पॉइजन बताते हुए कहा कि इससे छोटे कारोबारियों, व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उनके मुताबिक, नोटबंदी के कारण कई कारखानों पर ताले लग गए और अनेक उद्योग बंद हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का खामियाजा आज भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

नोटबंदी पर खजांची का जिक्र कर कसा तंज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने दो हजार रुपये के नोट का जिक्र करते हुए भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो हजार के नोट का जन्म खजांची के साथ हुआ था। आज खजांची पूछ रहा है कि उसके साथ जन्मे दो हजार रुपये के नोट का क्या हुआ? इस बयान के जरिए उन्होंने नोटबंदी के फैसले और उसके बाद हुए बदलावों पर सवाल उठाए। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि नोटबंदी अब नोटबंदी का कारण बनेगी। उनका इशारा आने वाले चुनावों में बीजेपी को जनता की नाराजगी का सामना करने की ओर था।

वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर 1 करोड़ 27 लाख वोट कटने की आशंका है तो चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए समाजवादी पार्टी के सुझावों पर अमल किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए और मतदाताओं को मेटल कार्ड दिए जाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हर ग्राम सभा में बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध है तो मतदाताओं की पहचान बायोमेट्रिक तरीके से क्यों नहीं की जा सकती? उनके मुताबिक, इससे फर्जी मतदान और मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिल सकती है।

अब 95-5 की लड़ाई है: अखिलेश यादव

राजनीतिक माहौल पर बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि अब लड़ाई 80-20 या 20-80 की नहीं रह गई है, बल्कि यह 95-5 की लड़ाई बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपना मन बना चुकी है। अखिलेश यादव के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नोटबंदी, मतदाता सूची और आगामी चुनावों को लेकर बहस तेज होने की संभावना है। बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर आने वाली प्रतिक्रिया भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाएगी।

Also Read
View All