
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav)ने कहा कि स्वामी प्रसाद (swami prasad maurya) वरिष्ठ नेता हैं। ये पार्टी के अंदर की बात है। हम इसका समाधान निकल लेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को मीडिया से बातचीत किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आगे क्या करूंगा ये इस पर निर्भर करेगा कि अखिलेश यादव क्या करते हैं? अब गेंद उनके पाले में हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन किए
स्वामी प्रसाद सपा से विधान परिषद सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ही बहुजन समाज की लड़ाई लड़ी है और आगे भी यही करता रहूंगा। स्वामी प्रसाद नेता ने 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिए थे। उनकी बेटी संघमित्रा मौर्या भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। जयंत सपा छोड़ चुके हैं।