लखनऊ

सीएम योगी की सेल्फी पर अखिलेश का ‘थैंक्यू’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सपा सरकार के कामों का श्रेय लेने का लगाया आरोप

less than 1 minute read
Mar 11, 2021
akhilesh_yogi.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ/बरेली. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों का श्रेय ले रही है। कहा कि बीजेपी जिन विकास कार्यों का जिक्र कर रही है, वह सब सपा सरकार में स्वीकृत हुए थे। गुरुवार को मुरादाबाद जा रहे अखिलेश बरेली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। इससे पहले बुंदेलखंड में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के दौरान रसिन बांध परियोजना के पास ली गई सीएम योगी की सेल्फी पर ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'शुक्र है तस्वीर तो उनकी अपनी है, काम भले किसी और का है।' शेयर की गई तस्वीर में अखिलेश ने यह लिखा, 'समाजवादी सरकार में बने लचूरा बांध के सामने सेल्फी ली। हमारे समय में कराए गए काम को हाइलाइट करने के लिए धन्यवाद।'

कार्यकर्ताओं से भी मिले
बरेली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार जिस बरेली एयरपोर्ट का जिक्र कर रही है। उसकी जमीन व प्राथमिक बजट हमारी सरकार ने ही जारी किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कई शहरों के लिए एयरपोर्ट देने की बात कह रही है, लेकिन वहां फ्लाइट नहीं शुरू कर सकी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बरेली के पार्टी पदाधिकारियों से मिले और जिले में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी भी ली।

Updated on:
11 Mar 2021 05:54 pm
Published on:
11 Mar 2021 05:22 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो