
लखनऊ. 2022 की तौयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को चार जिलाध्यक्ष, एक महासचिव व एक महानगर अध्यक्ष की घोषणा। रामगोपाल बघेल को आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शिव राम आगरा के जिला महासचिव होंगे, तो वहीं आगरा महानगर अध्यक्ष वाजिद निशार होंगे। इसके अतिरिक्त मो. रशीद को बिजनौर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। निर्बोझ अमरोहा जिलाध्यक्ष की पद संभालेंगे। बलरामपुर के जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्या होंगे।
इसे पूर्व उन्होंने बहराइच जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राम हर्ष यादव और फैजाबाद की जिम्मेदारी गंगा सिंह को दी गई थी। प्रमोद यादव कानपुर देहात, ई बीरेंद्र रायबरेली, अनुज सिंह चित्रकूट और जयबीर सिंह मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। वहीं सुलतानपुर का जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल को बनाया गया था। सुलतानपुर महासचिव के पद पर सलाउद्दीन हैं।