लखनऊ. मॉनसून (Monsoon) ने पूरे यूपी को भिगो दिया है। 15 जून से जहां प्री-मॉनसून बारिश (Rain in UP) ने प्रदेश भर के अलग-अलग जिले में लोगों को गर्मी से निजात दिलाया तो वहीं जैसे कि पुर्वानुमान था, 22 जून के बाद से मॉनसून ने पूरी तरह से राज्य भर को कवर कर लिया है। इससे पहले ही बारिश यूपी में बीते तीन वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। बीते तीन साल में मॉनसून अकसर जून माह के अंत में आता था, लेकिन इस बार जून के मध्य से ही अलग-अलग जिलों में बारिश ने दस्तक दे दी थी। इस कारण 24 जून तक 82.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो पिछलों वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है। इस वर्ष तो मॉनसून सामान्य रहेगा, लेकिन यह किसानों के लिहाज से अच्छी खबर है।