लखनऊ

अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, भंग की समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी की राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
less than 1 minute read
Jan 23, 2019
Akhilesh
Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। एमपी विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते सपा प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव पर भी गाज गिरी है, जिनको पद से हटा दिया गया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से जारी एक पत्र में बताया गया है कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव सहित तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। सोशल मीडिया पर सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी पुष्टी की गई है।

यह है वजह-

दरअसल यह फैसला मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा था। सपा ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन सिर्फ एक ही सीट वह जीतने में कामयाब हो पाई थी। जिसके बाद पार्टी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटें, भाजपा ने 109, बसपा ने दो, सपा ने एक व अन्य ने चार सीटें जीती थीं।

जल्द होगा गठन-

अब जब सपा ने मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है, तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अब नई कार्यकारिणी के लिए बड़े नेता को जिम्मेदारी दे सकती है। मध्य प्रदेश में जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Updated on:
23 Jan 2019 09:41 pm
Published on:
23 Jan 2019 09:32 pm