लखनऊ

अखिलेश यादव ने निभाया वादा, दी ज्योति को एक लाख रुपए की मदद

अपने पिता को साईकिल पर बैठाकर दिल्ली से बिहार तक लाने वाली युवती ज्योति इन दिनों चर्चा का विषय है।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2020, 6:58 PM IST
Jyoti cycle
Jyoti cycle

लखनऊ. अपने पिता को साईकिल पर बैठाकर दिल्ली से बिहार तक लाने वाली युवती ज्योति इन दिनों चर्चा का विषय है। तपती धूप में पिता को साइकिल के पीछे बैठाकर 1200 किमी का सफर करने वाली ज्योति की तारीफ अमरीका तक हो रही है, जहां डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने ट्वीट कर उसके जज्बे को सराहा। इसके बाद से तो देश में ज्योति के लिए तारीफों के साथ-साथ सहायता का दौर भी शुरू हो गया, लेकिन ज्योति को सबसे पहले सलाम व सहायता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी थी। अखिलेश यादव ने बीते गुरुवार 21 मई को ज्योति के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषण की थी। और मंगलवार को वह राशि ज्योति की मां को दी गई।

अखिलेश ने किया था ट्वीट-

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट में साइकिल से अपने पिता को लेकर जा रही ज्योति की तस्वीर शेयर की व लिखा, "सरकार से हारकर एक 15 वर्षीय लड़की निकल पड़ी है अपने घायल पिता को लेकर सैकड़ों मील के सफ़र पर... दिल्ली से दरभंगा। आज देश की हर नारी और हम सब उसके साथ हैं। हम उसके साहस का अभिनंदन करते हुए उस तक 1 लाख रुपए की मदद पहुँचाएंगे।"

दी गई सहायता राशि-

मंगलवार सुबह सपा ने ज्योति की मां फूलो देवी के अकाउंट में एक लाख रुपये की सहायता राशि जमा करा दी। अखिलेश यादव ने ज्योति और उनके माता-पिता से फोन पर बात भी की बताया जाता है कि ज्योति का भी बैंक खाता है, लेकिन वह जनधन योजना के तहत खुला था। उस खाते में एकमुश्त एक लाख रुपये की राशि जमा नहीं कराई जा सकती थी। ऐसे में सपा ने सहायता राशि ज्योति की मां के खाते में ट्रांसफर की।

Published on: