लखनऊ

‘मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट’, अखिलेश यादव की खरी-खरी, बोले- SIR के लिए BLO को ट्रेनिंग नहीं दी गई

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि SIR के लिए BLO को ट्रेनिंग नहीं दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है।
2 min read
Dec 09, 2025
akhilesh yadav big statement after sc stays new ugc rules
UGC के नए नियमों पर SC के रोक लगाने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान। फोटो सोर्स-IANS

Akhilesh Yadav News: SIR पर राजनीति फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि BLO को फॉर्म के बारे में कुछ जानकारी ही नहीं है।

'असली SIR और सुधार चुनाव आयोग में जरूरी'

अखिलेश यादव ने कहा, "असली SIR और सुधार चुनाव आयोग में जरूरी हैं। ये कमियां इतनी ज्यादा क्यों हैं? मुझे समझ नहीं आता कि राज्य सरकार मैपिंग कैसे कर रही है। इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देने की आवश्यकता है।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि 5 करोड़ लोगों को फिर से फॉर्म भरने होंगे। यह सामान्य नहीं है। रामपुर में एक महिला ने अपने बेटों के लिए फॉर्म भरे हैं जो राज्य में नहीं हैं, और उसे ऐसा करने का अधिकार है। किसी भी BLO को ट्रेनिंग नहीं दी गई है। BLO को यह भी नहीं पता कि कौन सा फॉर्म देना है।

'मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा'

उन्होंने कहा, "जिलाधिकारी रामपुर से नोएडा अपना ट्रांसफर चाहते हैं, इसीलिए उसने नूरजहां के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। उत्तर प्रदेश के लगभग 3 करोड़ मजदूर राज्य से बाहर हैं। इस प्रक्रिया में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।" बता दें कि रामपुर में तथ्यों का छिपाकर SIR फॉर्म जमा करने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि नूरजहां नाम की महिला ने विदेश में पिछले कई सालों से रहने वाले अपने 2 बेटों के बारे में गलत जानकारी SIR फॉर्म में भरी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 2024 में मजबूती से उभरी और अब हम SIR का सामना कर रहे हैं।

गोवा की घटना बहुत दुखद: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि गोवा की घटना बहुत दुखद है। हालांकि सोमवार को लोकसभा में हमने वंदे मातरम गाया था। हम सोच रहे थे कि वंदे मातरम हमारे लिए बहुत भावनात्मक है और गोवा की घटना उससे भी ज्यादा भावनात्मक है। कफ सिरप मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में BJP के लोग ही शामिल हैं। इसलिए सरकार इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है।