लखनऊ

सीएए हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, कहा- अत्याचार-दमन से पीड़ित हर प्रदेशवासी के साथ है सपा

20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर के बाबूपुरवा में हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 3:26 PM IST
सीएए हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, अत्याचार-दमन से पीड़ित हर प्रदेशवासी के साथ है सपा
सीएए हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, अत्याचार-दमन से पीड़ित हर प्रदेशवासी के साथ है सपा

कानपुर. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा में मारे गये लोंगों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और संवेदना जताई। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अत्याचार और दमन से पीड़ित हर प्रदेशवासी के साथ समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर के बाबूपुरवा में हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों (मोहम्मद सैफ, आफताब आलम और रईस खान) की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि बलवाइयों की गोली से ही तीनों की मौत हुई थी।

अखिलेश यादव के कानपुर दौरे को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजनीति से प्रेरित बताया है। साथ ही प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएए पर प्रियंका और अखिलेश ने मुसलमानों को गुमराह किया है। मुस्लिम वोटों को लेकर दोनों के बीच खींचतान मची रहती है। अखिलेश का कानपुर दौरा इसी तरह की राजनीति से प्रेरित है।

Updated on:
9 Jan 2020, 3:26 PM IST
Published on: