लखनऊ

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात, कहा नहीं होने देंगे यह काम

अखिलेश यादव का वादा, नहीं करने देंगे यह काम

2 min read
Aug 22, 2018
akhilesh yadav
भाजपा को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात, कहा नहीं होने देंगे यह काम

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार कर उन्हें नाकाम और असंतोष फैलाने वाली सरकार बताया है। उन्होंने युवाओं, किसानों व अपराध जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है

जनता का ध्यान भटका रही है भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कस कहा है कि भाजपा समाज में वैमनस्य फैलाकर जनता का ध्यान भटका रही है। गरीबी, भुखमरी, बिजली-पानी, कर्ज माफी समेत कई मुद्दे ऐसे हैं जिनपर भाजपा सरकार असफल हुई है। इस बात से नाराज जनता के भीतर वैमनस्य फैलाए जाने का काम कर रही है भाजपा। उन्होंने कहा है कि ऐसे नकारात्मक लोगों को कभी सफल नहीं होने देंगे जो देश को तोड़ने के लिए नफरत फैला रही है।

मेरठ हादसे को लेकर भी कही यह बात

बीते दिनों मेरठ में एक लड़की से साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। विरोध करने पर उसे आग से जलाने की दर्दनाक घटना सामने आई। एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई और जब उसने विरोध किया, तो उसे जला दिया गया। इस बात पर मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल ने इस मामले में दरिंदों का सर कलम करने पर 10 लाख का इनाम रखा। उन्होंने कहा कि एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया और विरोध करने पर उसे जला दिया। आरोपियों पर केस दर्ज होना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार भी कर लेना चाहिए।

इसी कड़ी में अखिलेश ने ट्विट कर कहा कि महिलाए भाजपा शासनकाल में सुरक्षित नहीं हैं। यह सरकार नारी सुरक्षा मुद्दे पर पूरी तरह से निष्क्रिय और नाकाम साबित हुई है।

अनुयायी नहीं बनाएगी अटल जी की कलश यात्रा

जहां एक ओर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है, वहीं सपा प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने कहा है कि अटल जी की कलश यात्रा करना भाजपा को अनुयायी या महान नहीं बनाएी। कौन असली है और कौन ढोंगी इसमें फर्क दिखने लगा है।

Published on:
22 Aug 2018 05:39 pm