लखनऊ

गाजीपुर हिंसा पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- योगीजी कहते हैं ठोक दो, पुलिस और जनता कन्फ्यूज है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मंत्रियों के निजी सचिवों के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर भाजपा सरकार का घेरा और कहा कि पहले जो लोग भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते थे अब उनके ऑफिस में ही भ्रष्टाचार हो रहा है.

3 min read
Dec 30, 2018
Akhilesh Yogi

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मंत्रियों के निजी सचिवों के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर भाजपा सरकार का घेरा और कहा कि पहले जो लोग भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते थे अब उनके ऑफिस में ही भ्रष्टाचार हो रहा है। अखिलेश यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे चुकीं सांसद सावित्री बाई फुले से मुलाकात पर व गाजीपुर में कॉस्टेबल की मौत पर भी बड़ा बयान दिया।

योगीजी कहते हैं ठोक दो, पुलिस और जनता कन्फ्यूज है- अखिलेश

शनिवार को गाजीपुर में पथराव की घटना में हुए कॉन्स्टेबल की मौत पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर विवाद को प्रशासन चाहता तो रोक सकता था। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था, वहां पर इतनी फोर्स थी, फिर भी ये हादसा हुआ। ये घटना इसलिए घटी क्योंकि सीएम योगी सदन में हों या मंच पर उनकी एक ही भाषा है, 'ठोक दो'। कभी पुलिस को नहीं समझ आता कि किसे 'ठोकना' है, कभी जनता को समझ नहीं आता कि किसे 'ठोकना' है। ट्रांसफर से बचने के लिए पुलिस अधिकारी एनकांउटर कर रहे हैं।

पुलिस विभाग में नहीं हो रही भर्तियां-

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आंकड़े देखें तो कानून व्यवस्था के मामले दोगुने हुए हैं। बलात्कार के मामले दोगुना बढ़ गए हैं। बीजेपी ने वादा किया था कि एक साल में पुलिस के सारे खाली पद भर दिए जाएंगे। दो साल में कोई भर्ती नहीं हुई।

सावित्री बाई फुले पर बोले अखिलेश-

शनिवार को सांसद सावित्री बाई फुले सपा अध्यक्ष से मिली थीं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनसे हमारी मुलाकात हुई थी। सावित्रीबाई ने आरक्षण और दलित के साथ भाजपा के व्यवहार पर दुख बताया। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि कैसे भाजपा में उनके बातों को अनसुना किया गया।उनकी चिंताएं वास्तविक हैं। अखिलेश ने कहा कि और भी कई विधायक व सांसद हमारे संपर्क में आ आए हैं। आपको बता दें कि सावित्री व अखिलेश की मुलाकात के बाद सावित्री के सपा में जानें की अटकलें तेज हैं, लेकिन सांसद ने साफ कहा है कि वह महागठबंधन का समर्थन करेंगी, लेकिन सपा-बसपा में शामिल नहीं होंगी।

इंनवेस्टमेंट समिट में कुछ नहीं हुआ-

किसानों का मसला उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का वादा था कि सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, लेकिन किसानों को और कर्ज लेना पड़ रहा है। अभी तक धान नहीं खरीदी गया है न हीं आलू खरीदे गए। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले सरकार ने इंनवेस्टमेंट समिट कराया था, जिसमें भाजपा ने अपने मित्रों को बुलाकर बड़ा निवेश दिखाया। उसमें कुछ नहीं हुआ, बल्कि चीन का सामान भारत में लाकर लोगों को और बेरोजगार कर दिया गया। भाजपा ने लाखों भर्तियों की बात भी की थी, लेकिन एक भी भर्ती नहीं हुई। अगर दोबारा भाजपा सत्ता में आई तो हो सकता है कि भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की जमीन बड़े उद्योगपतियों को दे दी जाए। इतनी बड़ी झूठी सरकार भारत में कभी नहीं आई थी। देश व प्रदेश में इतनी धोखेबाज व झूठी सरकार पहले कभी नहीं आई जितनी की अब है। इन लोगों ने जवानों व किसानों किसी से भी किए हुए वादों को नहीं निभाया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोगों ने एफडीआई का जितना विरोध किया उतना किसी ने नहीं किया। एफडीआई लागू होने से छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए हैं।

गांव-गांव जाकर संपर्क करेंगे सपाई-

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले साल में साईकिल से गांव-गांव जाकर संपर्क का काम करेंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाएंगे। सपा ने लगातार विधान सभा, जिला स्तर पर कार्यक्रम किये हैं। 2019 में सपा ने तय किया है विधानसभा स्तर पर समाजवादी विकास, विजन कार्यक्रम होंगे। 7 जनवरी से 20 जनवरी तक यह कार्यक्रम होंगे। आखिर में अकिलेश ने नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएं।

Updated on:
30 Dec 2018 02:44 pm
Published on:
30 Dec 2018 02:33 pm
Also Read
View All