15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

Lucknow Accident: लखनऊ के गोसाईंगंज में शनिवार तड़के सुल्तानपुर हाईवे पर ईंट लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा गंगागंज में करीब 4:45 बजे हुआ। ट्रैक्टर पर ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Aug 15, 2026

lucknow accident gosaiganj tractor-trolley road crash

लखनऊ में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।

Gosaiganj Tractor Trolley Road Crash: सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगागंज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्टील क्रैश बैरियर से टकराते हुए पलट गई। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस के साथ फायर सर्विस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रॉली और ट्रैक्टर को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।टीम ने सबसे पहले NHAI की क्रेन से पलटी हुई ट्रॉली और ट्रैक्टर को हटाया तो उसके नीचे चार लोग दबे मिले। राहत टीम ने सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी गोसाईंगंज भेजा। वहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चारों लोग बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें एक ट्रैक्टर चलाता था, जबकि बाकी तीन लोग ईंट चढ़ाने और उतारने का काम करते थे।

बाराबंकी के रहने वाले थे स‌भी

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाता था, जबकि बाकी लोग ईंटों को चढ़ाने और उतारने का काम करते थे। हादसे में शामिल ट्रैक्टर बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के अचकाकामऊ स्थित देशराज के आरबीएफ ईंट भट्ठे पर चलता था।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव, KGMU पहुंचे परिजन

पुलिस ने मृतकों की पहचान 25 वर्षीय संदीप रावत, 35 वर्षीय पीतांबर रावत, 25 वर्षीय पवन रावत और बलराम रावत के रूप में हुई है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी लखनऊ के KGMU स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग