लखनऊ

उपचुनाव नतीजों के बाद अखिलेश ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- भाजपा का एक ही साल बचा है

समाजवादी पार्टी (samajwadi party) कार्यालय में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा सरकार को 2022 (2022 election) में यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए उनसे जुट जाने के निर्देश दिए।

2 min read
Nov 11, 2020
Akhilesh Yadav

लखनऊ. यूपी उपचुनाव (UP bypolls) में भले ही भाजपा (BJP) ने सर्वाधिक सीटों पर परचम लहराया हो, लेकिन एक सीट पर जीत व तीन सीटों पर रनरअप बनकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हौसले कम बुलंद नहीं है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा सरकार को 2022 (2022 election) में यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए उनसे जुट जाने के निर्देश दिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। हमें उस पर खरा उतरना है। भाजपा सरकार का अब एक साल ही बचा है। भाजपा सरकार को हटाकर, समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता की आशा-आंकाक्षा पूरी हो सकेगी।

नीतियों को घर-घर, गांव-गांव पहुंचाएं-

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में उपचुनावों में जनता द्वारा समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय होने को भी कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है।

2022 में सरकार बनाना आवश्यक-
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे। हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास का है और इसके लिए 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है।

भाजपा को विकास नहीं करना-

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को विकास करना ही नहीं है, वह तो विनाश के रास्ते पर ही चलती है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना, समाज में दूरी पैदा कर भाजपा राजनीति की उपलब्धि मानती है। भाजपा के काम काज से निराशा और उसकी नीतियों से देश में अविश्वास व्याप्त हुआ है। समाज में परस्पर विद्वेष को बढ़ावा दिया गया है। संविधान की शपथ के विरूद्ध भाजपा सरकार रागद्वेष की भावना से काम करती है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी की नीतियां जनहित और सर्वतोमुखी विकास पर बल देती है।

Published on:
11 Nov 2020 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर