अमरोहा की नौगावां सादात सीट से भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने जीत हासिल की। देवरिया से भाजपा के डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, बुलंदशहर सदर से भाजपा की ओर से ऊषा सिरोही, फिरोजाबाद की टुंडला से भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर, उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा के श्रीकांत कटियार व कानपुर देहात की घाटमपुर सीट से भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान ने जीत हासिल की। मल्हानी से सपा के लकी यादव विजयी रहे।