लखनऊ

विदेश से लौटते ही सबसे पहले यह काम करेंगे अखिलेश यादव, सपाइयों में खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 या 10 जुलाई को राजधानी लौटेंगे... देखें वीडियो स्टोरी

2 min read
Jul 08, 2018
विदेश से लौटते ही सबसे पहले यह काम करेंगे अखिलेश यादव, सपाइयों में खुशी की लहर

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अखिलेश यादव इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। आते ही वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। साथ ही गठबंधन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाएंगे। सपा प्रमुख 9 या 10 जुलाई को राजधानी लौटेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जब से विदेश गये हैं, गठबंधन की प्रगति वहीं की वहीं है। सपा नेताओं का कहना है कि अखिलेश के लौटते ही गठबंधन की कवायद तेज होगी। साथ ही सपा-बसपा के बीच सीटों के बंटवारे पर भी फाइनल रूपरेखा बनेगी।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी का कहना है कि पार्टी पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। अखिलेश यादव के आते ही इसमें और तेजी आएगी। अखिलेश भले ही विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन उनकी नजर पल-पल के राजनीतिक घटनाक्रम पर है। सूबे के हालातों पर वह नजर बनाये हैं और वहीं से प्रमुख नेताओं को दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व विधायक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, परिजन बता रहे हादसा

यूपी में विपक्ष के विरोध का मंत्र बांट रहे शाह
शनिवार को अखिलेश यादव ने एक बयान जारी कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिये भाजपा साम, दाम दंड भेद का इस्तेमाल करने में परहेज नहीं करती। अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी की इसी मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। वह येन-केन प्रकारेण चुनाव जीतने के हिमायती हैं। मिशन 2019 को लेकर अमित शाह उत्तर प्रदेश में भाजपाई को विपक्ष के विरोध का मंत्र बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह को न तो भाजपा कार्यकर्ताओं पर विश्वास है और न ही मतदाताओं पर। वह तो कारपोरेट घरानों की प्रबंधन प्रणाली के जरिये चुनाव जीतने की व्यवस्था कर रहे हैं।

बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे अखिलेश यादव
विदेश दौरे से लौटते ही अखिलेश यादव बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। छुट्टियों पर जाने से पहले अखिलेश यादव इसकी शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने लखनऊ में कन्नौज के कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनसे बात की थी और उनसे मिशन 2019 में जीत की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद की अगले चरण में मैनपुरी और फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं को लखनऊ बुलाया जाएगा, जिन्हें अखिलेश यादव जीत का लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें

मुस्लिम धर्मगुरु का बड़ा बयान, इस वजह से बीजेपी से दूर हो रहे हैं मुसलमान
Updated on:
08 Jul 2018 05:02 pm
Published on:
08 Jul 2018 02:40 pm
Also Read
View All