
लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के पिता प्रभुदयाल (Prabhu Dayal) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम योगी (CM Yogi), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शोक प्रकट किया है। बसपा अध्यक्ष के पिता का देहांत गुरुवार को हो गया। इसकी जानकारी बसपा ने पत्र जारी कर दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, मायावती जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि! बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के पिता जी श्री प्रभुदयाल जी का देहावसान अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति दे ईश्वर। शोकाकुल परिवार के प्रति गहन संवेदना! शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
सीएम योगी ने जताया दुख-
सीएम योगी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता श्री प्रभु दयाल का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं सुश्री मायावती तथा शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!
प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट-
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने संवेदनाएं प्रकट की व लिखा, मायावती के पिताजी श्री प्रभुदयाल के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।