लखनऊ

‘साजिशों का दौर तेज हो सकता है’, अखिलेश यादव बोले- चुनाव आयोग कर रहा BJP के साथ मिलकर काम

Akhilesh Yadav On BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2026, 3:36 PM IST
what did nisha vishwakarma parents say when asked about meeting akhilesh yadav case update ghazipur
सपा डेलिगेशन निशा विश्वकर्मा के माता-पिता से मिले। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Akhilesh Yadav On BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

2027 चुनाव को लेकर ‘साजिशों’ की आशंका

अखिलेश यादव ने कहा कि साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में 'साजिशों' का दौर तेज हो सकता है। उनका दावा है कि जैसे ही अन्य राज्यों के चुनाव समाप्त होंगे, BJP की पूरी चुनावी मशीनरी उत्तर प्रदेश की ओर केंद्रित हो जाएगी। ऐसे में विपक्ष को हर स्तर पर सतर्क रहकर मुकाबला करना होगा।

दादरी रैली में समर्थन से BJP में बेचैनी

उन्होंने दादरी रैली में मिले जनसमर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि भारी भीड़ ने सत्ता पक्ष की चिंता बढ़ा दी है। इसी वजह से BJP नेताओं की भाषा में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बदलाव का माहौल बन चुका है।

‘अच्छे दिन’ के वादे पर उठाए सवाल

BJP सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अच्छे दिन’ का वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अब बदलाव चाहती है और सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है।

प्रशासनिक तंत्र में असंतोष का दावा

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान अधिकारियों को लेकर BJP ने भी शिकायतें की थीं, लेकिन बाद में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासनिक तंत्र में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों से चुनाव में काम लिया गया, वे भी अब BJP के रवैये से निराश हैं।

बंगाल के घटनाक्रम पर भी उठाए सवाल

उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों को हटाया जा रहा है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या उत्तर प्रदेश के पिछले चुनाव में भी इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों को हटाया गया था? उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया।

कानपुर किडनी कांड में BJP पर आरोप

कानपुर किडनी कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने BJP को घेरते हुए कहा कि संबंधित मंत्री इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरकार बनाने का संकल्प

सपा मुख्यालय में जिला संगठनों की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया और PDA(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की आवाज को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सरकार बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।