लखनऊ

Akhilesh Yadav Statement: एग्जिट पोल के बाद अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर दिया बयान, कार्यकर्ताओं से निगरानी बढ़ाने की अपील

Akhilesh Yadav Statement: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक जून की देर शाम कई सर्वे एजेंसियों ने Exit Poll जारी किया। इसमें भाजपा और एनडीए को भारी बढ़त दिखाई गई। इसको लेकर अब अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2024, 1:00 PM IST
Akhilesh Yadav Statement: एग्जिट पोल के बाद अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर दिया बयान, कार्यकर्ताओं से निगरानी बढ़ाने की अपील
Akhilesh Yadav Statement: एग्जिट पोल के बाद अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर दिया बयान, कार्यकर्ताओं से निगरानी बढ़ाने की अपील

Akhilesh Yadav Statement: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार एक जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने Exit Poll जारी किए। इसमें भाजपा और एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई है। इसके बाद रविवार को अखिलेश यादव का ईवीएम को लेकर बयान सामने आया है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ईवीएम की सुरक्षा बढ़ा दें। अखिलेश यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

सोशल मीडिया पर अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

रविवार को अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर अखिलेश यादव ने लिखा "एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए। विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा। जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। बस चैनलों ने चलाया आज है। इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।"

सर्वे एजेंसियों के Exit Poll को अखिलेश यादव ने बताया झूठा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे लिखा "अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है, क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।"

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से ईवीएम की निगरानी बढ़ाने की अपील

अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए लिखा "इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।"