
Poll Of Polls: यूपी में सपा को बड़ा फायदा, भाजपा को मिल रहीं सिर्फ इतनी सीटें, वोट प्रतिशत बढ़ा
Poll Of Polls: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही Exit Polls के अनुमान आने शुरू हो चुके हैं। यहां हम आठ एग्जिट पोल के आंकड़े दे रहे हैं। इसके अनुसार यूपी में भाजपा को 65 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में सपा को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर ही समेट दिया गया है। एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा को एक से तीसरे चरण के चुनाव में यूपी की 26 सीटों पर 22-25 और इंडिया गठबंधन को 3-6 सीटें मिल रहीं हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग एजेंसियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा और इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि यह वास्तविक परिणाम नहीं हैं। वास्तविक परिणाम चार जून को निर्वाचन आयोग जारी करेगा।
जन की बात सर्वे एजेंसी के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए को 68 से 74 सीटें, इंडिया गठबंधन को 6-12 सीटें मिल रही हैं। यहां अकेले भाजपा को 64-70 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सहयोगी दल अपना दल (S) और रालोद को 2-2 सीटें, सुभासपा को भी एक सीट मिल रही है। सपा को 5-11 और एक सीट कांग्रेस को दी गई है।
इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्सने एनडीए को यूपी में 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि टाइम्स नाऊ वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में एनडीए को 68-71 और सपा-कांग्रेस को 8-12 सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक भारत (मैट्रिज) ने यूपी की 80 सीटों में से 69 से 74 सीटें एनडीए को दी हैं। इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें दी हैं। बसपा को एक भी सीट नहीं दी गई है। यूपी में एनडीए का वोट शेयर 50 प्रतिशत, इंडिया गठबंधन का 39 प्रतिशत और अन्य दलों का 11 प्रतिशत बताया गया है।
न्यूज 18 इंडियाके एग्जिट पोल पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए को 68-71 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 9-12 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। अगर ये परिणाम वास्तविक होते हैं तो यूपी में भाजपा मजबूत होती दिख रही है।
Axis My India: एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए को 65-68 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि इंडिया गठबंधन को 22- 25 सीटें मिलतीं दिख रही हैं।
न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को यूपी की 80 में से 67 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य के खाते में तीन सीटें जाती नजर आ रही है।
एबीपी सी वोटर के मुताबिक उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 62-66, जबकि इंडिया गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिल सकती हैं। वहीं मायावती की बसपा इस बार खाता खोलते भी नजर नहीं आ रही है।
चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए को 68 सीटें और इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य पार्टियों का सूफड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने यूपी में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ये सीटें अंबेडकर नगर, अमरोहा, सहारनपुर, श्रावस्ती, बिजनौर, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर, लालगंज, नगीना थीं। उस समय बसपा और सपा का गठबंधन था। इस बार बसपा गठबंधन से अलग है। तीन एग्जिट पोल में बसपा को यूपी में एक भी सीट नहीं दी गई है। अब अगर वास्तविक नतीजे भी ऐसे होते हैं तो बसपा 10 में से 0 पर पहुंच जाएगी। वहीं यूपी की विधानसभा में भी बसपा का एक ही विधायक है।
अभी तक सामने आ रहे एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 64 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रहीं हैं। ऐसे में अगर ये आंकड़ा वास्तविक परिणाम में बदलता है तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पार्टी में कद बढ़ जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सामने आए एग्जिट पोल का आंकड़ा वास्तविक परिणाम में बदलता है तो यूपी में सपा को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। पिछली बार यूपी में सपा को मैनपुरी, मुरादाबाद, रामपुर, आजमगढ़ और संभल सीटों पर जीत मिली थी। अब तीन एग्जिट पोल में सपा को 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में सपा को 6 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।
वहीं अगर सभी सर्वे एजेंसियों की एग्जिट पोल पर गौर किया जाए तो यूपी में भाजपा को 65 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि वास्तविक परिणाम चार जून को जारी होंगे, लेकिन अगर ये आंकड़ा वास्तविक परिणाम में बदलता है तो उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होती दिखाई दे रही है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी में भाजपा को 62 सीटें मिली थीं।
संबंधित विषय:
Updated on:
02 Jun 2024 02:54 pm
Published on:
01 Jun 2024 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
