राजस्थान के फलोदी और कानपुर के सट्टा बाजार में रायबरेली (Rae Bareli) में कांग्रेस की बढ़त दिखाई जा रही है। जबकि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलड़ा भारी पड़ रहा है। यानी रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अमेठी (Amethi) में स्मृति ईरानी मजबूत स्थिति में हैं। यहां ध्यान रहे कि राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। जहां दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। बहरहाल, सट्टा बाजार की भविष्यवाणी कितना सही बैठती है, यह चार जून को ही पता चलेगा।