लखनऊ

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सरकार बनने पर आजम खान को इंसाफ हम दिलाएंगे

Akhilesh Yadav on Azam Khan: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में घोषणा की है कि सरकार बनने पर आजम खान पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने मुफ्त इलाज और महंगाई को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला।

2 min read
Apr 29, 2026
अखिलेश यादव ने कहा हमारी सरकार आने पर आजम खान को मिलेगा इंसाफ, PC- ANI

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आई तो वरिष्ठ नेता आजम खान को पूर्ण न्याय दिलाया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा, 'हम सरकार बनाकर न्याय सुनिश्चित करेंगे। जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें उनका हक दिलाएंगे। आजम खान पर लगाए गए सभी झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा।' उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि आजम खान के साथ राजनीतिक बदले की भावना से व्यवहार किया गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 12 जिलों से होकर गुजरेगा

महंगाई और आर्थिक बोझ पर निशाना

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी साल में जनता को कुछ राहत दी जा रही है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकार अपनी असली नीतियां लागू करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ेगी, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में और इजाफा होगा। आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और सरकार अपना हिसाब जनता से वसूलेगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा वादा

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी।

'कोई भी मरीज अस्पताल में आएगा तो उससे कोई कार्ड, आधार या औपचारिकता नहीं मांगी जाएगी। बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक सभी को राहत मिलेगी।' उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही शिक्षा और रोजगार पर भी ध्यान दिया जाएगा।

सपा सरकार में मिलेंगे

अखिलेश यादव ने अपनी पूरी राजनीति का मूल उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को दोहराते हुए दावा किया कि सपा सरकार में हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलेंगे।

विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह बयान 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़ा है। आजम खान जैसे प्रभावशाली मुस्लिम चेहरे को पार्टी में पूरी तरह शामिल करने और अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले भी अखिलेश यादव कई बार आजम खान पर लगे मामलों को फर्जी और राजनीतिक प्रतिशोध बता चुके हैं।

ये भी पढ़ें

मानवाधिकार आयोगों की भूमिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जजों का अलग-अलग फैसला, जानें मामला
Published on:
29 Apr 2026 08:06 pm
Also Read
View All