लखनऊ

अखिलेश यादव ने 2019 व 2022 चुनाव पर कहा ये

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर मंगलवार को भाजपा पर हमलावर दिखे।

2 min read
Sep 11, 2018
Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर मंगलवार को भाजपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने भाजपा पर जातिवादी होने का आरोप लगया साथ ही पेपर लीक मामले पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवान तो पूरी तरह से योग्य हैं, लेकिन सरकार अयोग्य है। आपको बता दें मंगलवार को नव साइकिल यात्रा वाराणसी से लखनऊ पहुंची है और अखिलेश ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि जिस संकल्प को लेकर आप साइकिल चला रहे हैं, वह संकल्प 2019 और 2022 में पूरा होगा।

ये भी पढ़ें

शिवपाल ने कंस-रावण का उदाहरण देकर अखिलेश पर कसा तंज, पार्टी से दूरी बनाने की बताई ये वजह

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर किया भाजपा पर हमला-

इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और आसमान छूती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा के फैसलों पर जनता चुप है, लेकिन कुछ समय बाद यहीं जनता बीजेपी को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि धोखा कौन दे रहा है, यह पूरा देश जानता है।

मुकुट बिहारी पर किया हमला-

भाजपा के जातिगत सम्मेलन पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी तो सब कुछ है। वहीं योगी सरकार में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के "सुप्रीम कोर्ट भी हमारी है", वाले बयान पर अखिलेश ने कहा कि उनके मंत्री खुद ही बोलते हैं कि कोर्ट भी हमारा, सरकार भी हमारी, कार्यपालिका भी हमारी, विधायिका भी हमारी। बीजेपी से ज्यादा जातिवादी पार्टी कोई नहीं है।

अखिलेश का स्वास्थ्य महकमे-

अखिलेश ने इस दौरान यूपी के स्वास्थ्य महकमे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां नर्सिंग इंजेक्शन लगा देती हैं और महिलाओं की मौत हो जाती है। बीमारियों और स्वास्थ्य विभाग को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पता नहीं इंजेक्शन में दवा थी या पानी उसका जवाब सरकार दे।

ये भी पढ़ें

शिवपाल के शक्ति प्रदर्शन ने उड़ाए अखिलेश यादव के होश, सपा के खिलाफ कर दिया सबसे बड़ा ऐलान
Published on:
11 Sept 2018 05:32 pm
Also Read
View All