
शिवपाल के शक्ति प्रदर्शन उड़ाए अखिलेश यादव के होश, सपा के खिलाफ कर दिया सबसे बड़ा ऐलान
लखनऊ. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव आज पहली बार लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए सभी की निगाहें इस कार्यक्रम में लगी हुई हैं। शिवपाल यादव ने इस कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराया । शिवपाल यादव का स्वागत उनके समर्थकों ने मुकुट पहना कर किया । इस कार्यक्रम में शिवपाल के समर्थक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिवपाल को 'भगवान शिवपाल' कहकर पुकार रहे उनके समर्थकों का कहना हैं कि शिवपाल ही अब पिछड़ों का उद्धार करेंगे।
'2022 में सीएम शिवपाल को बनाना है'
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष शिवपाल यादव का कार्यक्रम में मुकुट पहना कर स्वागत और अभिनंदन किया गया । जिसके बाद उनके सम्मान में गाना भी गाया गया। समर्थकों का कहना हैं कि 'केजरीवाल ने दिल्ली बदली, अब शिवपाल यूपी बदल डालेंगे' । एक साथ आवाज में समर्थकों ने कहा कि 2022 में सीएम शिवपाल को बनाना है ।
गौरतलब हैं कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल सिंह यादव आज लखनऊ में पहली बार किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं ।
श्री कृष्ण वाहिनी संस्था की ओर आयोजित राज्य सम्मेलन को शिवपाल सिंह यादव का शक्ति परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है । इसके साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में श्रीकृष्ण वाहिनी की भूमिका भी तय की जाएगी । गौरतलब है कि श्रीकृष्ण वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ शर्तों के साथ शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को समर्थन देने की बात भी कही है ।
Updated on:
11 Sept 2018 03:25 pm
Published on:
11 Sept 2018 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
