लखनऊ

अखिलेश यादव ने टीले वाली मस्जिद पहुंच कर योगी सरकार पर दिया बड़ा बयान

वो आज ईदगाह, ऐशबाग के बाद टीले वाली मस्जिद भी पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकवाद दी।

2 min read
Jun 16, 2018
akhilesh yadav

लखनूऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ईद की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। वो आज ईदगाह, ऐशबाग के बाद टीले वाली मस्जिद भी पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकवाद दी। वहीं इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला किया। साथ ही अपने नए घर में प्रवेश के सवाल पर कहा कि वो किसी को अपने घर नहीं बुलाएंगे।

ये भी पढ़ें

सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, अखिलेश यादव ने दिया ये संदेश

प्रदेश सरकार कोई काम नहीं कर रही-

अखिलेश ने यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला त्यौहार है और मैं इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद देता हूं। मैं हमेशा यहां पर आया हूं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी यहां पर आया था और लोगों का प्यार उसी तरह से उन्हें मिला। अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार तो कोई काम ही नहीं कर रही। बस हमारे समय में किए गए सभी काम का उद्घाटन करने में व्यस्त है। भाजपा को किसी का भी काम अच्छा नहीं लगता है। अखिलेश ने आगे कहा कि हमारी सरकार के अच्छे काम का श्रेय तो कम से कम दो शब्द में हमको दे देते। हमारे कामों का नाम बदलकर सिर्फ उद्घाटन करने में प्रदेश सरकार व्यस्त है।

नहीं बुलाऊंगा अपने नए घर-

नए घर में प्रवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया से तो अब बेहद सतर्क रहना पड़ेगा। आप कहते कुछ और हो, लेकिन दिखाते कुछ और ही हो। जब उनको नए घर में प्रवेश करने की बधाई दी गयी तो मीडिया पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अब नये घर में मैं किसी को नहीं बुलाउंगा।

ये भी पढ़ें

अखिलेश के ऐलान से चुनाव मैदान में इनके उतरने की संभावना हुई कम, इन नेताओं के बीच जोर-आजमाइश
Published on:
16 Jun 2018 05:28 pm
Also Read
View All