5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, अखिलेश यादव ने दिया ये संदेश

सीएम योगी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को बधाई दी हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 15, 2018

Akhilesh Yogi

Akhilesh Yogi

लखनऊ. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में आज ईद के चांद का दीदार हो ही गया। लखनऊ में भी ईद का चांद दिखने के बाद मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष खालिद रशीद फिरंगी महली ने एलान किया कि कल पूरे देश मे हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी ईद। ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी। वहीं सीएम योगी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को बधाई दी हैं।

ये भी पढ़ें- ईद का चांद निकलते ही यूपी में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 11 IAS अफसरों के किए ट्रांसफर

अखिलेश यादव ने कहा ये-

इस मौके पर सपा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की बधाई दी है और उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर का त्यौहार मेल-मिलाप, खुशियां बांटने और परस्पर सद्भाव का प्रतीक है।

सीएम योगी ने कहा ये-

वहीं सीएम योगी ने ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है और समाज में अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव व सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अखिलेश के इस ऐलान से सपा में मचा हड़कंप, भाजपा का ये बड़ा नेता हो सकता है सपा में शामिल, मुुलायम परिवार के इस सदस्य के चुनाव लड़ने पर संशय...

लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-

आज अलविदा जुमा की नमाज के दिन लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने कई रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया। वहीं जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बाज़ारों में दिख रही रौनक

इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों पर अलग-अलग समयों पर नमाज अदा की जाएगी। सुबह 8.30, 8.45, 9.00, 9.30, 10.30 और 11.00 बजे अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं आज रात राजधानी में चौक का बाजार देखने लायक होगा। आज रात भर वहां रौनक देखने को मिलेगा। पत्रिका टीम की ओर से आप सभी को ईद मुबारक।