- लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच अखिलेश यादव ने किया ट्वीट- समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान- जनमत स्वीकार, जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी भले ही पिछला प्रदर्शन न दोहरा सकी है, लेकिन सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर भाजपा भारी पड़ती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक मिले रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 60 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाये है तो गठबंधन प्रत्याशी मात्र 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सूबे में आ रहे चुनावी नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए बड़ा बयान दिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जनमत स्वीकार! उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता और तमाम कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।' उत्तर प्रदेश में गठबंधन आशातीत सफलता हासिल नहीं कर सका। अखिलेश यादव जरूर आजमगढ़ से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव हार गई हैं। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव जीत गये हैं। चुनावी नतीजों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के अधिकांश दल ईवीएम के खिलाफ हैं। जनता भी इस फैसले से खुश नहीं है। इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ आगे भी लड़ाई जारी रहेगी।