लखनऊ

‘BJP इंडिगो एयरलाइंस के सामने झुक गई’, अखिलेश यादव बोले- भाजपा राष्ट्र-विवादित पार्टी, पहलगाम और महाकुंभ….

Akhilesh Yadav Targets BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिगो एयरलाइंस को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गरीब की समस्याएं भी नहीं सुनी जा रही हैं। आज हर जगह BJP के नेता बैठे हैं और अपनी जेब भर रहे हैं।

2 min read
Dec 08, 2025
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिगो एयरलाइंस को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। Image Source - 'X' @samajwadiparty

Akhilesh Yadav Targets BJP: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लगातार कैंसिल होने, साथ ही किराए बढ़ाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP इंडिगो एयरलाइंस के सामने झुक गई है।

ये भी पढ़ें

‘समाजवादी पार्टी घुसपैठियों को मानती है वोट बैंक’, डिप्टी CM मौर्य बोले- ….भारत से खदेड़ दिया जाएगा

BJP राष्ट्र-विवादित पार्टी: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, '' BJP राष्ट्रवादी पार्टी के साथ-साथ राष्ट्र-विवादित पार्टी भी है, जहां विवाद करना हो इनके लोग सबसे आगे रहते हैं। BJP केवल जनता को बेवकूफ बनाकर राज करना चाहती है, जनता की समस्या दूर नहीं हो रही है। जब भी देश में कुछ होता है कि एयरलाइंस के टिकट का दाम बढ़ जाता है, इनको रोकने के लिए सरकार कोई उपाय नहीं करती है। सबको याद है कि प्रयागराज में जब महाकुम्भ लगा था तो लोगों को कितने रुपए में टिकट खरीदनी पड़ी थी, इसके साथ ही पहलगाम के समय भी कितनी महंगी टिकट थी।''

'एयरलाइंस के सामने झुक गई BJP'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, '' ऐसा लगता है कि BJP एयरलाइंस के सामने झुक गई है। जनता की समस्या दूर करने के बजाय एयरलाइंस का साथ दे रही है। इसका कुछ ना कुछ कारण होगा, वो जनता के सामने आना चाहिए। जनता एयरपोर्ट पर परेशान हो रही है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है, एयरलाइंस की मनमानी को रोकने वाला अभी कोई नहीं है।''

'आज देश में पूंजीवादी लोग हावी'

पूर्व CM ने कहा कि BJP ने वादा किया था कि आने वाले समय में एयरलाइंस में कोई गरीब भी बैठकर यात्रा कर सकता है, लेकिन उस वादे को भूला दिया गया है। आज सामान्य आदमी भी बैठने के लिए 10 बार सोच रहा है। दिन-प्रतिदिन एयरलाइंस अपना किराया बढ़ा दे रही है, जिससे लोग अब एयरलाइंस से यात्रा नहीं करने से बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में पूंजीवादी लोग हावी हो गए हैं, जिससे देश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और इसको बचाने वाला कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें

In Video: जूता उताकर मुंह पर मारा…लड़कियों ने लात-घूंसे थप्पड़ सब बरसाए; बोली- 300 में….

Also Read
View All

अगली खबर