लखनऊ

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, तो अखिलेश यादव ने किया यह ट्वीट

Amitabh Bachchan Coronavirus Positive: अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमिताभ बच्चन जी जल्द से जल्द ठीक हों।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2020, 12:11 PM IST
अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, तो अखिलेश यादव ने किया यह ट्वीट
अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, तो अखिलेश यादव ने किया यह ट्वीट

लखनऊ. Amitabh Bachchan coronavirus Positive: बिग बी यानी अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित होने के बाद देश भर में लोगों की दुआओं का दौर जारी है। उसी फेहरिस्त में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अमिताभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमिताभ बच्चन जी जल्द से जल्द ठीक हों।

नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं अमिताभ

दरअसल अमिताभ बच्चन और उनके बेटे की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। देश भर के नामचीन हस्तियां उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। नानावटी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों में ही कोरोना के बेहद मामूली लक्षण हैं। दोनों की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन में जैसे ही कोरोना के मामूली लक्षण दिखे तभी दोनों ने अपना टेस्ट कराया। एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित होने की तुरंत जानकारी मिली। इसके बाद ऐश्वर्या, जया बच्चन और आराध्या का सैंपल टेस्ट के लिये लिया गया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के बंगले को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया गया है।

Updated on:
12 Jul 2020, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा