लखनऊ. Vikas Dubey Encounter Update: कानपुर के बिकरु गांव में बीती दो जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे एनकाउंटर में मार दिया गया। एक तरफ यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर आई तो दूसरी तरफ से योगी सरकार और यूपी पुलिस पर विपक्षी दलों ने जुबानी हमले शुरू कर दिये। अखिलेश यादव, मायावती, प्रियंका गांधी, जितिन प्रसाद, रणदीप सुरजेवाला, ओम प्रकाश राजभर और जयंत चौधरी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए पुलिस और सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। इनके अलावा आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी इस एनकाउंटर को शक के घेरे में ला दिया। इन सभी का कहना है कि कई बड़े राज छुपाने के लिए विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया।