लखनऊ

UPPCS-Mains 2017 को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

PCS MAINS का पेपर लीक होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार की नाकामयाबी, भ्रष्टातार और उनकी अहंकारी जिद का प्रतीक है
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 5:48 PM IST
akhilesh yadav
UPPCS-Mains 2017 को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा की तारीख को लेकर विरोध बढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ट्विट कर युवाओं के हित में परीक्षा की मांग को आगे बढ़ाने की बात कही थी। उन्होंने एक महीने से भी कम समय देने को लेकर सरकार पर तंज कसा था औक कहा था कि अभ्यर्थियों को समय न देना उनके साथ अन्याय है। पीसीएस की तारीख को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अखिलेश ने इस संबंध में एक और बात कह दी।

ट्विटर पर अखिलेश ने कही यह बात

ट्विटर के जरिये अखिलेश ने कहा है कि PCS MAINS का पेपर लीक होना सरकार की नाकामयाबी, भ्रष्टातार और उनकी अहंकारी जिद का प्रतीक है। जब सरकार और आयोग खुद तैयार नहीं है, तो अभ्यर्थियों से एक महीने से कम समय में तैयारी की उम्मीद रखते हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में देश-प्रदेश का हर संस्थान और संविधान संकट के दौर से गुजर रहा है।

परीक्षा निरस्त होने पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा

आपको बता दें कि केंद्र में पहली पाली का पेपर बंट जाने के बाद दूसरी पाली का पेपर दस मिनट के अंदर ही व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। इस वजह से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। परीक्षा निरस्त हो जाने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।ट

बदल गया प्रश्न पत्र

पीसीएस मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन 9:30 से 12:30 के बीचपहली पाली में सामान्य हिंदी और देपहर 2-5 के बीच निबंध का पेपर होना था। इसके लिए इलाहाबाद में 17 और लखनऊ में 11 केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा के दौरान केंद्र में गलती से दूसरी पाली में होने वाले निबंध का पेपर पहुंच गया, जिस वजह से अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया।

Published on: