बता दें, ये पहला मामला नहीं जब किसी लड़की इस तरह शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। इससे पहले हैदराबाद का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लड़की पहले ट्रैफिक पुलिस को भला-बुरा कहती है फिर मीडियाकर्मियों पर पत्थर फेंकने लगती है। बताया गया था कि लड़की शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव कर रही थी। जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो वो हंगामा करने लगी। वहीं, दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जहां एक लड़की थाने में पुलिस वालों से बदतमीजी कर रही थी। पुलिसवाले लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लड़की चीखते-चिल्लाते हुए उन्हीं पर छेड़खानी का आरोप लगाने लगी और उन्हें धमकी देने लगी।