
लखनऊ. बिजली विभाग के पीएफ घोटाले के आने के बाद से यूपी के सियासी गलियारों में हड़कम्प मचा हुआ है। सपा-बसपा और कांग्रेस मामले में हर दिन योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, वहीं सत्तारूढ़ दल इसके लिए पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार जिम्मेदार बता रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को चुनौती देते हुए बड़ी मांग कर दी।
सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज सभी तरह के लेन देन आरटीजीएस (RTGS) के जरिए हो रहे हैं। सभी का रिकॉर्ड भी उपलब्ध है। सरकार इस बात का खुलासा करे की यूपी पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) पीएफ ट्रस्ट से कब और कितना पैसा डीएचएफएल (DHFL) को ट्रांसफर किया गया है। हम सरकार को चुनौती देते हैं कि सारी रकम का खुलासा करे और बताये कब और किस किस तारीख में रकम ट्रांसफर की गयी।